रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
बिहार के पूर्वी चम्पारण के रास्ते नेपाल भाग रही पंजाब की कुख्यात महिला अपराधी को इंमिग्रेशन विभाग में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण के रक्सौल के नेपाल जाने वाले रास्ते से हुई है। इंमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार कर हरैया थाना को सौपा है। हालांकि गिरफ्तारी कल गुरुवार की देर रात हुई थी जब पंजाब की करीब 10 मामलों की वांटेड महिला अपराधी नेपाल में प्रवेश करने जा रही थी। पंजाब की महिला शालिक बधवा कल देर शाम इमिग्रेशन विभाग में अपना क्लीयरेंस कर रही थी कि अधिकारियों के संदिग्ध अवस्था में उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद हुई पूछताछ का खुलासा आज शुक्रवार की देर शाम हरैया थाना अध्यक्ष ने किया है। गिरफ्तार महिला शालिक बधवा पंजाब के फाजिल्का शहर की निवासी बतायी जाती है। जिसपर पंजाब और हरियाणा में धोखाधड़ी के दस से भी अधिक मामले दर्ज है।




