रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय में भी गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है जिससे लोग डरे-सहमे हुए हैं। लोग ऊंची स्थान पर पलायन को मजबूर हैं। पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बराज से छोड़े जा रहे पानी का असर गंगा नदी में साफ देखा जा रहा है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से परेशान किसान एवं पशुपालक अब नाव पर आश्रित हो गए है। पशुपालक एवं किसानों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जिससे खेतों में लगी सब्जी एवं मक्के की फसल डूबने लगा है। लोग नाव के सहारे उंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब तक किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की गई है। ये लोग नीजि नाव के सहारे गंगा पार करने को मजबूर हैं।
बाइट- नीरज कुमार यादव,पशुपालक।
बाइट- किसान।




