रिपोर्ट- प्रमोद!
सीवान- मुहर्रम को लेकर वृहस्पतिवार को थाना परिसर में एसडीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बताते चलें कि 15 जूलाई की रात्रि छोटी चौकी, 16 जूलाई की रात्रि बडी चौकी तथा 17 जुलाई को पहलाम होगा। एसडीएम ने बताया कि सभी आखाड़ाधारियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। प्रत्येक आखाड़े में 20 वोलेंटियर रखना है जिसके आधार कार्ड मुहर्रम से पहले थाना में लाईसेंस लेने के आवेदन के साथ जमा करना होगा। जिस मार्ग से होकर आखाड़े निकाले जाएंगे उसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।
जितने लोग पारंपरिक हथियारों में तलवार,भाला,गडासा लेकर जाएंगे हैं उनकी भी सुची देना अनिवार्य है।
जुलूस वाले मार्ग में लूंज पूंज बिजली के तार को ठीक कराने को बिजली विभाग को दिया गया। सदस्यों ने बताया कि पिछले साल लाइटिंग व्यवस्था बहुत खराब थी, संबंधित अधिकारी ने कहा इस साल यह व्यवस्था ठीक की जाएगी।
आर बी जी आर कालेज परिसर जहाँ मुहर्रम का मेला लगता है वहाँ महिला पुलिस की तैनाती की मांग सदस्यों ने की। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन, सीओ जितेन्द्र पासवान,नगर पंचायत के ईओ हरिश्चंद्र आदि मौजूद थे।
बाइट अनिल कुमार एसडीओ
महराजगंज।




