मुहर्रम को लेकर पुलिस पब्लिक संवाद में त्यौहार को शांति से मानाने की अपील!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने लोगों से की शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व बीडीओ अजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित आमलोग भी उपस्थित थे। उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा की हम सभी हर वर्ष मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाते हैं। इस बार भी शांतिपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मनाने की अपील करतें हैं। बासोपट्टी बीडीओ अजीत कुमार ने लोगो से अपील किया कि सामुहिक रूप से शांति पूर्ण जुलूस निकालना है। आपसी भाईचारा से मोहर्रम मनाना है। एक दूसरे से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखना है। आगे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि इस बार मुहर्रम पर्व में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। क्षेत्र में कही भी डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। मुहर्रम में जहां भी डीजे बजाया जाएगा उन सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। हर जगह पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग मचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment