विश्व जनसंख्या दिवस पर इस भाजपा नेता की केंद्र और राज्य सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की माँग!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना – विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज कुमार ने भारत सरकार और बिहार सरकार से अतिशीघ्र और अनिवार्य जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। नीरज कुमार का कहना है कि देश के 9 राज्यों की जनसांख्यिकी को योजनाबद्ध तरीके से गजवा-ए-हिन्द के लिए खराब किया गया है।

नीरज कुमार ने जोर देकर कहा कि तीन बीबी और अठारह बच्चे वाले परिवारों को सभी सरकारी सुविधाओं, वोटिंग के अधिकार, और सब्सिडी से वंचित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हमारे परिवार और राष्ट्र की उन्नति एवं सुरक्षा के लिए यह अति आवश्यक है।”

नीरज कुमार के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

नीरज कुमार का यह बयान उस समय आया है जब देश में जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हो रही है। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उनकी इस मांग ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

Join us on:

Leave a Comment