:- रवि शंकर अमित!
मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले के एफ०सी०आई० थाना क्षेत्र के रतन चौक पर हुये सड़क हादसे में 05 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना, 09 जुलाई 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के एफ०सी०आई० थाना क्षेत्र के रतन चौक पर सड़क हादसे में 05 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




