रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।सीपीआई अंचल मंत्री यमुना पासवान की अध्यक्षता व संचालन में आयोजित को सम्बोधित करते हुए राजद नेता सह खजौली के पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा कि बासोपट्टी थानाध्यक्ष के मनमानी से जनता परेशान है। वही अपराधी व शराब तस्कर मस्त है। इनके कार्यकाल में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आपराधी का मनोवल काफी बढ़ हुआ है। दो महीने के अंदर छे लोगों की हत्या कर दी गयी। लेकिन घटनाओं का उद्भेदन नही किया जा रहा है। बल्कि केस करने मे भी पुलिस मनमानी कर रही है। उन्होंने मधुबनी एसपी शुशील कुमार से थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने की मांग किया। उन्होंने गरीबों को मिलने वाली अनाज में विक्रेता द्वारा दिए जा रहे कम वजन पर रोक, आधार सेडिग कराने में मनमाने राशि लेने बालों के विरुद्ध जिला प्रशासन से करवाई करने की मांग की है। कर्पूरी चौक से सैकड़ो की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरना दिया।
धरना प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन नेताओं ने अपने मांग से संबंधित पत्र बीडीओ को सौपा। वही मांग पत्र के माध्यम से प्रखण्ड क्षेत्र में बढ़ते अपराध, पुलिस द्वारा प्राथमिकी में गड़बड़ी, तस्करी एवं पुलिस अपराधी गठजोड़, विभिन्न गाँवों में हुई हत्या, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में मची लूट- खसोट दाखिल खरिज व एलपीसी बनाने में गड़बड़ी, एन एच में अधिग्रहण किये गये किसानों की जमीन के सीमांकन एवं मूल्यांकन में गड़बड़ी, बृद्धापेंशन, पीएम आवास, खाद्यान योजना में हेराफेरी, आधार कार्ड बनाने एवं सीडिंग में धांधली बासगीत के जमीन एवं मजदूरों को मजदूरी भूगतान करने की मांग को उठाया है। धरना प्रदर्शन को कांग्रेस नेता शिवनाथ ठाकुर, राजद के झंझारपुर लोकसभा अध्यक्ष वीर बहादुर यादव, प्रदेश महासचिव राम बहादुर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सहनी, राजेश कुमार राजा, राजेश मंडल, मुखिया मदन पासवान, बीरेंद्र यादव, महेंद्र ठाकुर, अनुसूल अंसारी, सत्यनारायण पासवान, उमाशंकर झा, हरिश्चंद्र झा सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता शामिल थे।




