मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बख्तियारपुर दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर पहुँचे, उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे,आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी!मुख्यमंत्री का लगभग 2 घंटे का कार्यक्रम रहा, इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा चैनल, सीढ़ी घाट पर गंगा पाथवे , घुनसुरपुर गंगा घाट पर गंगा की धारा का निरीक्षण समेत कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया,वही मुख्यमंत्री ने गणेश उच्च विद्यालय का निर्माणधीन भवन, देदौर के अभियंत्रण और रेलवे ओवरब्रिज का निरिक्षण किया, इसके अलावा रवाईच टाल मे बन रहे सिवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं एस.टी.पी का निरीक्षण के पश्चात सीएम वापस पटना के लिए प्रस्थान कर गये!

Join us on:

Leave a Comment