रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई नवडीहा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो में मारी टक्कर 5 घायल
– जमुई जिले के खैरा मुख्य मार्ग के नवडीहा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की दोपहर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वहीं ऑटो पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान खैरा प्रखंड के झुंडों गांव निवासी रेहाना खातून,यासमीन खातून,सानिया खातून, सॉन्ग जिया उल हक,हाशिम अंसारी के रूप में हुई है।
Byte 01 घायल




