पुराने एयरपोर्ट से छोटे जहाज चालू कराया जाए , नया का निर्माण आरंभ हो!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

भागलपुर से पटना ,बागडोगरा एवं कोलकाता के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शीघ्र प्रारंभ कराया जाए l नागरिक विकास समिति (सामाजिक संस्था )का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी से मुलाकात की ,प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रमन कर्ण ,सलाहकार मोoजियाउर रहमान, रमन शाह, सरदार हरविंदर सिंह, नीरज जायसवाल एवं संतोष कुमार शामिल थे l प्रतिनिधि मंडल जिला पदाधिकारी को कहा कि नया हवाई अड्डा बने, लेकिन पुराने हवाई अड्डा को अभिलम्ब चालू कराया जाए l प्रतिनिधि -मंडल ने यह भी कहा कि जब चार दशक पूर्व कलिंगा एयर सर्विस की कमर्शियल फ्लाइट का परिचालन इसी हवाई अड्डा से होता था तो आज के टेक्नोलॉजी युग में पुराना एयरपोर्ट अनफिट कैसे हो सकता ?
, जिला पदाधिकारी डॉo नवल किशोर चौधरी ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि छोटे जहाज का परिचालन प्रारंभ करने के लिए कारगर ढंग से प्रयास कर रहे हैं उक्त प्रयास को और तेज किया जाएगा l उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस का भी परिचालन यहां से होगा l
नागरिक विकास समिति के सदस्यों ने 4 मई को भागलपुर स्थापना दिवस के रूप में घोषणा के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि अगले वर्ष बेहतर ढंग से भागलपुर जिला का स्थापना दिवस मनाया जाएगा l भागलपुर की कई महत्वपूर्ण समस्या पर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ,जिस पर प्रभावी कार्रवाई की बात उनके द्वारा कही गईl

Join us on:

Leave a Comment