रिपोर्ट अनमोल कुमार
मधुबनी स्थिति मिथिला वाटिका में जन सुराज के बैनर तले शहर के बुद्धिजीवियों के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह कर रहे थे जबकि मंच संचालन प्रो विनय कुमार दास ने किया। जन सुराज मंच के जिला सारथी श्यामा नंद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बैठक का उद्देश्य यह है कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जो बिहार में परिवर्तन की बात कर रहे हैं और इसके लिए वे लगातार पैदल यात्रा के साथ साथ अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं इस पर आप बुद्धिजीवियों की क्या राय है। बैठक को संबोधित करते हुए जीवछ ठाकुर ने कहा मैं प्रशांत किशोर के प्रयास का प्रशंसक हूं लेकिन उन्हें संभल कर बिहार में कदम बढ़ाना होगा। वहीं अधिवक्ता अजय सिंह ने कहा मैं जन सुराज और प्रशांत किशोर के हर अभियान का तहे दिल से स्वागत करता हूं और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं। वरिष्ठ अधिवक्ता बासुदेव झा ने कहा आज बिहार की जो स्थिति है उसमें प्रशांत किशोर जैसे लोगों की हीं जरूरत है। वे बिहार को बदलने का जो संकल्प ले रखा है उसमें बुद्धिजीवी समाज युवा किसान महिला और आम सर्वहारा वर्गों को आगे आना चाहिए और जन सुराज से जूड़ना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार लम्बोदर झा ने कहा प्रशांत किशोर की सोच और उनके द्वारा किए जा रहे कामों की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है। उन्होंने ने कहा इस तरह की बैठक निरंतर हो ताकी लोग प्रशांत किशोर के विचार से अवगत हो सकेंगे। समाज सेवी सूमन जी ने कहा हमलोग विचार कर रहे हैं कि उनके अभियान का सारथी बने लेकिन फिलहाल अध्ययन कर रहा हूं। ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जो इसमें कारवां में शामिल होने के लिए मन बना रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक वेदानन्द साह ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की जरूरत है इसके लिए प्रशांत किशोर जो प्रयास कर रहे हैं वह सराहनीय है। हमलोग उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे। पूर्व प्रमुख जटाधर पासवान ने कहा बिहार में एक नहीं अनेक समस्या है जिसे दूर करना असंभव दिख रहा है लेकिन जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जी ने जो संकल्प लें रखा है उसमें में दिल से उनके साथ हूं। जातीय झंझावातों से बिहार को बाहर निकालना होगा। शिक्षा पर बल दिए बिना कुछ भी संभव नहीं है। हमें लगता है कि आने वाले समय में जन सुराज एक मजबूत विकल्प बनेगा। कुमार अवधेश ने कहा प्रशांत किशोर गांधी जी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं वे अपने अभियान में जरूर सफल होंगे हमलोग उनके साथ हैं। वरिष्ठ नागरिक ज्योति रमण झा बाबा ने अपने सम्बोधन में कई सुझाव देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर को अब बहुत संभल कर बयान देना चाहिए। बिहार के लोग उन्हें आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। समाज सेवी सुरेश चौधरी ने जन सुराज अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान जल्द हीं एक आन्दोलन का रूप लेगा और परिवर्तन के लिए कोई भी कदम उठायेगा। संचालन कर रहे प्रो विनय दास ने जन सुराज अभियान में जो खामियां हैं उसे गिनाते हुए कहा कि इसे दूर करने की जरूरत है। वैसे प्रशांत किशोर का प्रयास और संकल्प निश्चित तौर पर बिहार में नया विकल्प बनने जा रहा है। उन्होंने कहा छात्रों युवाओं किसानों तथा महिलाओं को संकल्पित होकर साथ लेने की जरूरत है। बैठक में श्याम बाबू दयानंद झा विवेकानंद झा रेवती रमन झा पत्रकार करिमुलला शाहजहां राजेश कुमार झा सीएम झा विपीन यादव उदय जयसवाल सुशील कुमार झा जियाउद्दीन पवन चौधरी चुन्नी झा सोनम रेखा देवी गुड़िया कुमारी पूनम पांडे मनोरमा देवी आर्या झा पिंकी सुभाष मनोज कुमार सौरभ मुकेश कुमार प्रमोद कुमार झा सुरेश महतो सुधाकर चौधरी संदीप झा राजेश झा मोहन चौधरी अशोक साहू पंकज पासवान सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। इस बैठक में पटना से भी जन सुराज के वरीय साथी आकर भाग लिए थे।




