हत्या मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी के घर की हुई कुर्की जब्ती!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के सिधपकला गांव के फरार चल रहे तीन हत्यारोपी के घर पर रविवार को चला पुलिस का दनादन हथोड़ा। ये कार्रवाई गांव के सरपंच पुत्र शिक्षक मोहन यादव हत्याकांड संख्या 31/24 में फरार चल रहे आरोपी में शामिल बिकास यादव,सोनू यादव व करिया के घर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार की देख रेख में पहुंची पुलिस टीम के द्वारा घर की कुर्कि जब्ति किया गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस कांड के दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। कांड के तीन अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है। जिसको लेकर न्यायालय से मिले कुर्की जब्ती आदेश के बाद फरार चल रहे हत्यारोपी के विरुद्ध उनके घर की कुर्की जब्ती का कार्रवाई किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment