प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

: मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की विशेष बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बुलाई गई, जिसमे सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे है लेकिन जिस विभाग को लेकर विशेष बैठक रखी गई उसी विभाग के पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित नही रहे, दरअसल बैठक प्रखंड में चल नही मनरेगा योजना को लेकर भी रखी गई थी जिसमे प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी उपस्थित नही रहे. मौजूद जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजना में लूट घसोट का बड़ा आरोप लगाया है. साथ ही प्रखंड में चल रहे अन्य विभागो के योजना को लेकर भी चर्चाएं की गई.

प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने कहा की मनरेगा योजना के लिए विशेष बैठक रखी गई थी और प्रखंड पीओ से समय लेकर आज का दिन निर्धारित किया गया था लेकिन कई बार ऐसा ही हुआ जब भी बैठक होती है तो वो बैठक में उपस्थित नही होते है. उन्होंने कहा की सदन ने ये निर्णय लिया है की 2019 -20से आज तक जितनी भी योजना मनरेगा की तहत चलाया गया है सभी का निगरानी के जरिए जांच करवाई जायेगी.

बाइट:- प्रखंड प्रमुख/श्रवण कुमार सिंह

Join us on:

Leave a Comment