रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग को नग्न कर पीटा, वीडियो किया वायरल
दो घंटे तक नाबालिग को बनाया बंधक, घसीटते हुए लात-घूसों का किया बरसात
–नौ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ स्वजन ने टाउन थाना में दिया आवेदन
जमुई शहर स्थित आज़ाद नगर उपरैली में नाबालिग को बंधक बनाकर नग्न अवस्था में क्रूरतापूर्वक पिटाई करने और वीडियो बनाकर वायरल कारने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नाबालिग के स्वजन द्वारा शुक्रवार की दोपहर बाद टाउन थाना में आवेदन देकर नौ नामजद और 10 अज्ञात लड़कों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पिटाई करने वाले सभी उदंड बालक भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि शहर के महिसौड़ी स्थित एक घर से 20 दिन पहले एक मोबाइल की चोरी हुई थी। उस वक्त मोबाइल चोरी का आरोप 11 वर्षीय नाबालिक लड़के पर लगाया गया था, लेकिन मोबाइल की बरामदगी नहीं हुई थी। मामला खत्म हो चुका था, लेकिन इसी रंजिश में बुधवार की शाम डेढ़ दर्जन से अधिक उदंड बालकों के द्वारा उक्त 11 वर्षीय नाबालिक को पड़कर बंधक बना लिया गया और आजाद नगर के उपरैली में ले जाकर नग्न अवस्था में उसके साथ क्रूरता पूर्वक घसीट- घसीट कर लात घुसे से मारा गया। इतना ही नहीं मारपीट करने का उन्हीं उदंड लड़कों में से एक लड़के ने वीडियो भी बना ली और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से जमुई में वायरल हो रहा है। लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि जिसकी मोबाइल चोरी हुई थी उसके परिवार के कोई भी सदस्य मारपीट में शामिल नहीं था। जितने भी उदंड बालकों ने मारपीट की उसका मोबाइल चोरी से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं था। पीड़ित नाबालिक के स्वजन ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर उदंड बालको से पिटाई करने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि आज़ाद नगर के उपरैली में करीब दो साल पहले भी मो. सुल्तान मल्लिक के पुत्र की पीटपीट कर हत्या कर दी गई थी।




