गलत नियत से किन्नर के घर में घुसे दो पुलिसकर्मी को किन्नर ने बनाया बंधक!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई -किन्नर के घर में दो पुलिसकर्मी के घुसने और किन्नरों के साथ बदसलूकी किए जाने पर किन्नर के द्वारा दो पुलिसकर्मी को पकड़कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मामला थानाक्षेत्र के चितोचक क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी अनुसार झाझा थाना में पदस्थापित दो पुलिसकर्मी मंगलवार की देर शाम को किन्नर के घर में घुसकर जबरन किन्नर के साथ बदसलूकी कर रहा था। जिसके बाद मकान में रहने वाले सभी किन्नर एकजुट होकर दोनो पुलिसकर्मी को पकड़ने की कोशिश किया। दोनो पुलिसकर्मी मौके स्थल भागने लगा। तभी एक पुलिसकर्मी को किन्नर ने पकड़ लिया तो दूसरा पुलिसकर्मी किन्नर के आक्रोश के डर से पास में एक कुंआ में कूद गया। जिसके बाद उसे बाहर निकालकर दोनो पुलिसकर्मी को बांधकर रखते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी।

किन्नर ने बताया कि दोनो पुलिसकर्मी दो दिन से घर के पास आकर मंडरा रहा था। सोमवार की संध्या में जब स्थानीय ने दोनो पुलिसकर्मी से पूछा तो वे दोनो पुलिसकर्मी सभी किन्नरों से रूपए देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात किया। जिस पर किन्नर गुस्सा हो गए तो उनलोगों ने अपने आप को जमुई पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगा और बोला कि उन लोगों को रहना मुश्किल कर देगा।

Byte 01 बंधक बने पुलिसकर्मी

Byte 02 बंधक बने पुलिसकर्मी

Byte 03 पीड़ित किन्नर

Join us on:

Leave a Comment