अज्ञात बदमाशो ने युवक को मारी गोली, नाजुक हालत में रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुटी।

समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेजयराम गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशो ने उस वक्त एक युवक गोली मार दी जब वह अपने दरवाजे पर चारपाई पर सोया हुआ था। गोली मारने के बाद अपराधी भागने में सफल रहा। घायल युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेजयराम वार्ड संख्या 05 निवासी सुरेश झा के 18 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार झा उर्फ राजा के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल युवक को उसके परिजनों ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बदमाशों ने सुंदरम के कनपट्टी में गोली मारी जो आरपार होकर तकिया में फंस गया। किसी ने घटना की जानकारी खानपुर थाना को दी, सूचना मिलते ही खानपुर के थाना अध्यक्ष मोo फहीम,अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अपने फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर, स्थानीय ग्रामीणों तथा घायल युवक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में सूत्रों का बताना है घायल युवक भोरे जयरामपुर गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सुप्ता अवस्था में ही उक्त युवक के सिर में गोली मार दी और भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर घायल युवक के परिजन घर से बाहर निकले तो देखा कि दरवाजे पर सो रहा सुंदरम के सिर से खुन निकल रहा है। जिसके बाद घायल युवक के दरवाजे पर कोहराम मच गया। इधर पूछे जाने पर घायल युवक की बहन पल्लवी कुमारी ने बताया कि मेरी भाभी की बहन है जिसका नाम पुतुल कुमारी है। जो हरियाणा गुड़गांव में अपने माता पिता के संग रहती है। उसने मेरे भाई से अपने साथ शादी करने का दबाव डाल रही थी जहां मेरा भाई सुंदरम ने लड़की के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया था तथा भाई का कहना था की तुम 22 वर्ष की हो और मैं 18 वर्ष का हूं। यह शादी मैं नही कर सकता। जिसके बाद लड़की ने मेरे भाई को जान से मरवा देने की धमकी दे रही थी, विगत कुछ दिन पूर्व उक्त लड़की बेगुसराय जिला के तेघरा बजलपुरा निवासी संदीप सौरभ उर्फ भुट्टा सिंह के साथ शादी कर ली। विगत 24 जून को घायल सुंदरम कुमार की बड़ी बहन को मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया और कहा की एक तुम्हारा भाई पीते पीते मर जाएगा और दूसरे भाई को हम मार देंगे। पल्लवी ने बताया की उक्त लड़की अपने पति संदीप सौरभ कुमार उर्फ भुट्टा सिंह पिता ललन सिंह व अपने साथी अनुराग गौतम ग्राम गौराही जिला बेगूसराय के साथ मिलकर बुधवार की रात्रि में घटना को अंजाम दिया। इधर जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी 2 विजय महतो मृतक के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से गहन पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि जो भी इस घटना में शामिल होगा उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही घायल राजा पटना में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। फिलहाल थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने घटना का सफल उद्भेदन के लिए एसएफएल की टीम को सूचित किया है।

मौके पर सदर डीएसपी विजय महतो ,खानपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम,अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार व फोरेंसिक लैब की टीम उपस्थित रही।

बाइट:
सदर डीएसपी:विजय कुमार

घायल लड़के की बहन पल्लवी कुमारी।

Join us on:

Leave a Comment