रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
वार्ड सदस्य के पति को घर से बुलाकर गोली मार कर की हत्या, घटना स्थल से दो खोखा बरामद!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी में बेखौफ दबंगों ने घर से बुलाकर एक वार्ड सदस्य के पति को लेजाकर बेहरमी से गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर पंचायत के गोवला टोल वार्ड नं 1 की है। मृतक की पहचान वीरपुर गोवला टोल का रहने वाले 50 वर्षीय रामप्रसाद यादव उर्फ मल्लिक यादव के रूप में की गई है। वह दो भाई है जिसमे वह सबसे भाई बड़ा था मृतक की दो शादी हुई थी दोनों पत्नी से दो दो बेटा एवं बेटी है। बड़ा बेटा बेंगलुरु रहकर मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक रामप्रसाद उर्फ मल्लिक यादव रात के समय घर मे अपनी पत्नी के साथ सोए हुए थें। तभी कुछ अज्ञात युवक आया और उसको घर से बुलाकर ले गया और बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारों द्वारा मृत के शरीर को घर पर ले जा कर छोड़ दिया गया। मौके से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। इस संबंध में जयनगर इंस्पेक्टर सहाज आलम ने बताया है की प्रथम दृष्टया देखकर ही हत्या लग रहा है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस के जांच में दो खोखा बरामद कर लिया गया है। मृतक के माता के बयान पर मामला दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।




