रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा!
एनएच 20 पर नगर थाना क्षेत्र के बुधौल ओवरब्रिज उतरी हिस्से पेट्रोल पंप के पास गैस टैंकर व ट्रक की सीधी जोरदार टक्कर हो गई है,दोनो भारी वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी सामने की टैंकर की इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया था जिससे चालक की मौके पर मौत हो गयी , वही नेशनल हाइवे पर टक्कर की सूचना पर नगर थाना तथा मुफस्सिल पुलिस के द्वारा गाड़ी में फंसे ड्राइवर को गैस कटर से काटकर शव को बाहर निकाला गया है,भीषण टक्कर के कारण एनएच 20 पर वाहनों की लंबी कतार लग गया था,पुलिस पोकलेन के सहारे दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्यमार्ग से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।घटना रविवार का दोपहर बाद का है, नगर थाना क्षेत्र के बुधौल पेट्रोल पंप के पास यह घटना घटी है।
बताया जाता है कि एचपी गैस की टैंकर ट्रक गाड़ी रांची की ओर से मोकामा जा रही थी और बिहार शरीफ की ओर से रांची की ओर जा रही ट्रक में एनएच 20 स्थित पेट्रोल पंप बुधौल के पास सीधी भिड़ंत हो गई है, आमने-सामने की जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर एचपी गैस टैंकर के ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई ।
वही टैंकर चालक का शव को काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर शव को निकाला गया है लेकिन दूसरे ट्रक ड्राइवर चालक घटना के बाद घटनास्थल से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक एचपी गैस टैंकर चालक की पहचान बेतिया जिले के मंझोलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेखटोली निवासी मो.शेख हारून के बेटे मो.सुद्दू के रूप में हुआ है।
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दो गाड़ी की टक्कर में एक की मौत हुई है। मृतक चालक की पहचान कर ली गई है। फिलहाल शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है,मृतक के परिजनों भी पहुंच गए है,पोस्टमार्टम बाद कागजी प्रक्रिया कर शव को परिजनो को सौप दिया जाएगा।गौरतलब है कि एनएच 20 फोरलेन बनने के बाद आए दिन दुर्घटना हो रही है,कही कही ओवरब्रिज में दरार तथा कुछ त्रुटी की वजह से आए दिन एक ही लेन में वाहनों की चलने की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही है, क्योंकि मरम्मती की नाम पर दूसरे लेन प्राय बंद रहती है।इस तरह की भीषण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन सहित एनएच अथॉरिटी को भी गंभीर होने की जरूरत है।




