रिपोर्ट अनमोल कुमार
गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के शुभ दिन आज दिनांक 16 जून को RKSM पटना जिला कार्यसमिति की बैठक रामदेव भवन पटना सिटी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
आज की इस बैठक में पटना जिला कार्यसमिति के सभी आदरणीय सदस्यो के द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है की पटना जिला अध्यक्ष पद के लिए श्री धर्मेंद्र बाबू का चयन किया गया। जय कुमार सोनी जी के अध्यक्षता में सारे सम्माननीय सदस्य अपनी सदस्यता ग्रहण किये।
पटना जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र बाबू और सम्माननीय सभी सदस्यो के द्वारा यह संकल्प लिया गया की अपने कनौजिया परिवार समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और सदस्यो की संख्या को बढाकर हजारों की तादात में पटना जिला में करेंगे।
21 जून को होने वाली केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक के ऊपर खास चर्चा सभी सदस्यो के बीच की गई। सभा स्थल का निरिक्षण किया गया और आने वाले हमारे आगंतुक के स्वागत समारोह के ऊपर खास बात-चीत की गई।सभी सदस्यो ने भरपूर हर्षोल्लास के साथ केंद्रीय कार्यसमिति की होने वाली बैठक को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए संकल्प लिए।
आज की इस बैठक में केंद्रीय कार्यसमिति के श्री जय कुमार सोनी जी, बिहार प्रदेश प्रभारी श्री शिव शंकर जी पटना जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र प्रसाद जी, और सम्माननीय सदस्य के रूप में श्री जय प्रकाश प्रसाद जी वर्मा, श्री बैधनाथ प्रसाद वर्मा जी , श्री अर्जुन प्रसाद वर्मा जी श्री अशोक प्रसाद जी , श्री अशोक कुमार वर्मा जी, , श्री राजीव वर्मा जी,श्री प्रमोद कुमार जी, श्री उमेश प्रसाद वर्मा जी श्री मुरली वर्मा जी, श्री सुनील कुमार वर्मा जी, श्री उपेंद्र नारायण वर्मा जी, श्री राजकिशोर वर्मा जी, श्री उपेंद्र जी श्री विजय प्रसाद सोनार, श्री अशोक कुमार जी श्री, संजय कुमार जी और श्री प्रियांशु वर्मा मौजूद रहे।




