रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। संघर्ष और झंझावादो को झेलते हुए मोकामा पटना के जन्मभूमि से उपजे जय कुमार सोनी को राष्ट्रीय कन्नौजिया ( स्वर्णकार) महापरिवार संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया।
श्री सोनी को राष्ट्रीय कन्नौजिया ( स्वर्णकार) महापरिवार संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने पर संगठन के पटना जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र बाबू, बिहार प्रदेश के प्रभारी शिवशंकर, जयप्रकाश प्रसाद वर्मा, बैद्यनाथ प्रसाद वर्मा, अर्जुन प्रसाद वर्मा, अशोक प्रसाद वर्मा, राजीव वर्मा, प्रमोद कुमार, उमेश प्रसाद वर्मा, मुरली वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, उपेन्द्र नारायण वर्मा, मुरली वर्मा , राजकिशोर वर्मा, विजय प्रसाद सोनार, संजय कुमार और प्रियांशु वर्मा ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्री सोनी के संगठन का संरक्षक बनने से संगठन का विकास और विस्तार को बल मिलेगा।
श्री महाकाल भैरव अखाड़ा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार ने भी सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




