रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत महथौर चौक के पास वाहन जांच के क्रम में एक बाइक से 300 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया है। जबकि बाईक चालक मौके का फदा उठा कर भागने में सफल रहा। मामले की जानकारी देते हुए बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया है कि शुक्रवार देर रात वाहन जाँच के क्रम में थाना एस आई उमेश प्रसाद सिंह महथौर चौक के पास वाहन जाँच कर रहे थे। इस दौरान बाईक सवार तस्कर नेपाल की ओर से तेज रफ्तार में शराब लेकर आ रहा था। दूर से पुलिस को देख कर तस्कर बाइक घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे तस्कर का पिछा किया। तस्कर बाइक छोर कर भाग निकला। पुलिस द्वारा बाइक को जब्त कर लिया गया। जब की शराब धंधेबाज नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। बाइक की तलाशी ली गई तो जुट की बोड़ी में बाइक पर लोड 300 बोतल नेपाली शराब पाया गया। बाईक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने आगे बताया है की शराब तस्कर के उपर पैनी नजर रखी जा रही है। कोई असमाजिक प्रबृत्ति का व्यक्ति या शराब तस्कर पुलिस की नजर से बच नही सकता है।




