दो दर्जन यात्रीयों से भरी नाव पलटी, 15 से अधिक के डूबने की आशंका!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ नाव हादसे में 15 से अधिक लोगों के डूबने की बात सामने आई है, दरअसल गंगा दशहरा पर उमानाथ गंगा घाट से दियारा के पार श्रद्धालु गंगा के मुख्य बहाव क्षेत्र में स्नान के लिए नाव पर जा रहे थे इसी दौरान नाव डूब गई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे जिसमें 15 लोग डूब गए हैँ जबकी 5/6 लोगों को बचाया गया है ।घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस के साथ एसडीएम शुभम कुमार घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैँ, और राहत बचाव कार्य में जुटे हैँ!
हालांकि सभी अधिकारी मीडिया से बचते नजर आ रहे हैँ, वहीं घटना के बाद लोगों में काफ़ी आक्रोश है, बताया जा रहा है की प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर जहाँ कई जिले के लोग गंगा स्नान को आते हैँ वहाँ पुलिस प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया था ना ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती थी!

बाइट प्रत्यक्षदर्शी
बाइट प्रत्यक्षदर्शी

Join us on:

Leave a Comment