भाई भाई में विवाद, जमकर मारपीट, तोड़फोड़, मामला पुलिस के पास!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

भाइयों ने भाई के घर में घुसकर किया तोड़फोड़ पुलिस से शिकायत
समस्तीपुर। चकमहेसी थाना के सोमनाहा बड़ा टोला में शुक्रवार को आपसी विवाद को ले एक भाई के घर में घुसकर अन्य भाइयों व अन्य उसके परिवार के सदस्यों ने तोड़फोड़ की है। मामले में पीड़ित गांव के जगदेव महतो के पुत्र विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने पत्नी और बच्चे के साथ घर पर थे। इसी बीच उसका भाई के दिलीप सिंह, संजय सिंह व उसके परिवार के प्रकाश कुमार, अभिषेक राज, राजकुमारी देवी, नीलम देठी उसके घर में घुस गये। लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ की है। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत 112 पुलिस टीम को दी। बाद में शनिवार को पुलिस को आवेदन दे मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें