रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 6 में एक महिला की शव मिलते हीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना कि जानकारी तो तब हुई जब मृतका का पुत्र अपनी मां को पुरानी घर पे नही पाकर उसकी खोज शुरू कर दिया। खोजते खोजते वह खानपुर दक्षिणी पंचायत में अपने नए आवास व खेत में गया। तो देखा की भिंडी के खेत में उसके मां का शव पड़ा हुआ है। तब जाकर मृतक का पुत्र खेत से दौड़े दौड़े भाग खानपुर उतरी पंचायत स्थित अपने पुराने आवास पर पहुंचा और इसकी सूचना घर वाले एवं ग्रामीणों को दिया । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर कॉलोनी पहुंच भिंडी के खेत से महिला की शव को बरामद किया। उसके बाद शव को लेते हुए अपने पुराने मकान पर पहुंचा,उधर इस घटना की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। सैकड़ो की संख्या में लोग मृतक को देखने पहुंचे। वहीं इसकी सूचना खानपुर पुलिस को भी दिया। मौके वारदात खानपुर अपर थानाअध्यक्ष नरेंद्र कुमार, एस आई पूनम कुमारी, अनिल कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मृतका के घर पहुंच घटना की जानकारी लिया। मृतका के शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतका के गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या की गई है।वहीं मृतका के गाल व गर्दन पर दांत का निशान व गुप्तांग सहित कई जगह पर भारी लोहे की रोड से जख्म करने का भी निशान नजर आ रहा है।मृतका की पहचान खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 6 निवासी अशोक कुमार पंडित का चौथी पत्नी सुनीता देवी उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।मृतिका का पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि जब हम अपनी मां को खोजते खोजते भिंडी के खेत में गए तो वहां मेरी मां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी । वहां के कुछ लोगों ने बताया कि तुम्हारे पिता ने ही मां की हत्या कर वहां से फरार हो गया है। जहां घटनास्थल पर उसके पिता का गमछा एवं चप्पल पाया गया है ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका के पति अशोक पंडित की यह चौथी पत्नी थी, पूर्व की दो पत्नी की किसी कारण मृत्यु हो चुकी है वहीं तीसरी व चौथी पत्नी दोनों साथ में रहती थी बताया जाता है कि अशोक पंडित दिल्ली में अपने बेटे व पुत्रवधू के साथ काम करता है जो चार दिन पहले अपने घर खानपुर आया था। अशोक पंडित के ससुराल वालों का आरोप है कि अशोक पंडित का अपने पुत्रवधू के साथ भी नाजायज संबंध है जिसके कारण यह हत्या हुई होगी। फिलहाल घटनास्थल पर खानपुर थाना की पुलिस पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।




