दुर्घटना में जख्मियों के ऑपरेशन के लिए परशुराम सेना ने किया सामूहिक रक्तदान

SHARE:

आदित्यानंद आर्य की रिपोर्ट:-

सीतामढ़ी : परशुराम सेना के अध्यक्ष समेत सदस्यों ने सदर अस्पताल में सामूहिक रूप से रक्तदान दिया है। अध्यक्ष ने बताया कि सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 22 पर दो दिन पूर्व सड़क हादसा में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जिसका इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। जानकारी मिली की दोनो जख्मियों के ऑपरेशन के लिए दो दो यूनिट खून मांगा गया था। जिसके बाद परशुराम सेना के सभी सदस्यों के सहमती से उक्त रक्तदान किया गया है। अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया की सेना के कुश मिश्रा, सुभाष मिश्रा सहित संगठन के अन्य सदस्यों के द्वारा सामूहिक रक्तदान किया गया है। उन्होंने बताया की सभी लोगो से अपने अपने स्वेछा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा की रक्तदान से हम किसी को नया जीवन प्रदान करते है और मानव जीवन के लिए इससे अच्छा कर्म और कोई नही हो सकता है।

Join us on:

Leave a Comment