पीड़ित के बार बार शिकायत पर भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी, पीड़ित परेशान!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

कल्याणपुर। चकमहेसी थाना पुलिस की नई करतूत सामने आयी है। पुलिस ने एक पीड़ित के साथ दो-दो दफा हुई मारपीट की शिकायत के बाद केस दर्ज नहीं किया। इसकी शिकायत एसपी से किए जाने के बाद में दो दिन बाद गांव के ही एक किशोरी की शिकायत पर पीड़ित युवक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित व उसकी पत्नी ने गत 28 व 30 जून को हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से दर्ज की थी। लेकिन, पुलिस ने उसकी शिकायत पर जांच तक नहीं की। अब उस पीड़ित युवक पर छेड़खानी का मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित श्रीनाथपुर पारण गांव के चंदन सहनी ने बताया कि पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद से आक्रोशित हो गांव के रंजीत सहनी, सचिन सहनी आदि ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद में उसने मुकदमे में सुलह की बात कही। घटना में उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। युवक के हाथ की अंगुली आदि तोड़ दिया गया। इसके बाद में लोगों ने फिर 7 जून को पीड़ित व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज किया। बल्कि गांव के ही एक किशोरी के शिकायत पर पीड़ित युवक के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।

Join us on:

Leave a Comment