रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
बिहार में एक परिवार के चार बच्चे हुए गायब।
बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद हाजीपुर इलाके में एक परिवार के चार बच्चे एक साथ घर से गायब हो गए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन काफी परेशान है। सभी जगहों पर खोजबीन करवाई जा रही है। इस मामले को लेकर पिड़ित दीपक साह ने थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवांरी की है। बताया जा रहा है देवराजपथ पर दीपक साह चाय का दुकान चलाते हैं। उसी से पुरे परिवार का जीवन यापन होता है। शुक्रवार के दिन दीपक साह ने अपने बच्चों को पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाया। जिसके बाद अंजलि अपने भाई कृष, ओम कुमार और शिवम के साथ घर से निकल गई। जिसके बाद इस मामले की जानकारी परिजनों को लगी। खोजबीन शुरू कर दिया गया। फिलहाल अभी तक कहीं से कोई सुराग नहीं है। सभी बच्चे नाबालिग है गायब होने के बाद मुजफ्फरपुर जैसी घटना को लेकर अनहोनी आशंका जता रहे हैं। वहीं सदर थाने कि पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। और पुरे मामले कि जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। एक साथ चार बच्चे गायब हो जाने से इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है। आपको बता दे मुजफ्फरपुर में घटना हुई थी जिसमें तीन लड़कियां शामिल। यह तीनों ने घर पर एक चिट्ठी लिखकर हिमालय की गोद में गई थी। हाथों में मेहंदी रचाने के बाद तीनों का एक साथ रेलवे ट्रैक पर शव बरामद हुआ थी।
क्या कहते हैं सदर थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद
आवेदन दिया गया था जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है चार बच्चे घर से निकले थे पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।




