मसौढ़ी में रामकृपाल यादव पर फायरिंग, बाल बाल बचे एक समर्थक जख़्मी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

सांसद रामकृपाल यादव के गाड़ी पर हुआ हमला ।
एक सांसद समर्थक का का सर फटा गोली चलाई जाने से बाल बाल बचे सांसद । मुखिया पति को मारपीट कर किया घायल।

पटना गया फोरलेन एन एच 22 पर मसौढ़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर मठिया ग्राम के समीप तिनेरी गांव से लौट रहे पाटलिपुत्र के निवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव पर हमला किया गया ।इस दौरान हमलावरों ने गोली भी चलाई हालांकि सांसद बाल बाल बच गए ।अपुष्ट खबरों के मुताबिक सांसद की गाड़ी पर हुए रोड़ेबाजी से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। एक सांसद समर्थक को भी लोगों ने मारपीट किया है और दूसरे का सर फाड़ दिया है। जिसका इलाज निजी क्लीनिक में करने के बाद रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना पाकर सिटीएसपी पूर्वी भरत सोनी, मसौढ़ी एसडीपीओ नव वैभव ,थाना अध्यक्ष मसौढ़ी विजय कुमार यादबिंदु थाना अध्यक्ष धनरूआ ललित विजय भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।सांसद समर्थकों ने सड़क जाम कर काफी देर तक बवाल काटा। पुलिस के द्वारा समझाने बुझाने के बाद सांसद समर्थकों ने सड़क जाम हटायी ।इस घटना के बाद सांसद के समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है। घटना की पुष्टि पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन में मतदान के दौरान स्थानीय राजद विधायक रेखा देवी तिनेरी गांव के मतदान केंद्र के पास पहुंच गए थे जिसे लेकर ग्रामीणों ने हो हंगामा किया था ।इसके बाद विधायक समर्थक काफी आक्रोशित हो गए थे ।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर मतदान संपन्न कर लिया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद रामकृपाल यादव तिनेरी गांव पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त किया इसके बाद वह तिनेरी से वापस पटना लौट रहे थे कि रास्ते में गोपालपुर मठिया के पास उनके गाड़ी पर हमला किया गया। इस दौरान गोली भी चलाई गई। संसद किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान उनके एक समर्थक टाईनरी के कुणाल कुमार शर्मा को लोगों ने जमकर मारपीट किया और सर फाड़ दिया जबकि मुखिया पति शशि शर्मा के साथ भी जमकर मारपीट किया गया। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है ।समाचार भेजे जाने तक पुलिस हमलावरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी हुई थी। सांसद समर्थकों की मांग है कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें