4 जून को चकनाचूर हो जाएगा लालू परिवार का हसीन सपना-सम्राट!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

*दोनों बेटियों की संभावित हार से हताशा में लालू प्रसाद

*बीमारी व इलाज के बहाने जेल से बाहर आए लालू प्रसाद बेटियों को लेकर परेशान

*एक को सारण के लोगों ने ठुकराया,दूसरी को पाटलिपुत्र की जनता ने तीसरी बार खारिज करने का बनाया मन

*लालू प्रसाद लाख कोशिश कर लें, सारण और पाटलिपुत्र से भाजपा की जीत सुनिश्चित

पटना, 28 मई, 2024

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 4 जून को लालू परिवार का हसीन सपना चकनाचूर हो जाएगा।अपनी दोनों बेटियों की संभावित हार से लालू प्रसाद हताशा में हैं। एक को सारण के लोगों ने ठुकरा दिया है तो दूसरी को पाटलिपुत्र की जनता ने तीसरी बार भी खारिज करने का मन बना लिया है।

श्री चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद लाख कोशिश कर लें, भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव की जीत पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सुनिश्चित है। देश की जनता को परिवारवादियों व भ्रष्टाचारियों पर नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ा रहे नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचारमुक्त सरकार पर भरोसा है।

उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद बीमारी व इलाज के बहाने जेल से बाहर आए हैं। केवल परिवार तक सीमित रहने वाले लालू प्रसाद अपनी बेटियों को लेकर परेशान है, जबकि नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता की समृद्धि और भारत को पूरी दुनिया में श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रयासरत है।

श्री चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ देश को समृद्धि की ओर ले जाने वाले नरेंद्र मोदी और भ्रष्टाचार, गबन-घोटाले और भय की राजनीति करने वाले लालू प्रसाद के बीच फर्क साफ-साफ समझ रही है। ‘जंगल राज’ को आजतक लोग नहीं भूले हैं। यह नया भारत है, इसमें झूठ, झांसा, भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment