:- रवि शंकर अमित!
सासाराम
भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम में की अपील, कमल खिलाकर मोदी जी के ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को करें पूरा
बिहार में अब कभी नहीं जलने वाला है ‘लालटेन’ : सम्राट चौधरी --------------------------------------------------
पटना, 28 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मोहनिया में कहा कि बिहार में अब कभी लालटेन जलने वाला नहीं है। लालटेन अब गुजरे दिनों की बात हो गयी है।
उन्होंने कहा कि लालू परिवार कांग्रेस के सहारे केन्द्र की सत्ता में पहुंचने का सपना अपने भ्रष्टाचार को कवर करने और कानूनी शिकंजे से बचने के लिए देख रहा था। लेकिन अब यह सुनिश्चित हो गया है कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी के लिए इस बार सांसद बनना ही मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि एनडीए उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के साथ बिहार की भी 40 सीटें जीतेगी। राजद का लालटेन इस बार भी बिहार में जलने वाला नहीं है। बिहार के लोग ‘लालटेन युग’ से कब का बाहर आ चुके हैं।
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज सासाराम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहनियां के जगजीवन स्टेडियम में एनडीए से भाजपा उम्मीदवार श्री शिवेश राम जी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सासाराम में कमल खिलाकर मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करें।
श्री चौधरी ने कहा कि भारत मे मजबूत सरकार और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज आप एनडीए गठबन्धन को वोट देंगे तो तय है कि मोदी जी प्रधानमन्त्री बनेंगे लेकिन इंडी गठबन्धन में कौन बनेगा? कहा जा रहा है कि एक- एक साल लोग अलग – अलग पीएम बनेंगे।




