मोदी की गारंटी कि कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा से तेजस्वी का डरना स्वाभाविक : जनक राम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पीएम को पत्र लिखने के साथ तेजस्वी को करना चाहिए अपने परिवार की अकूत काली कमाई का खुलासा : जनक राम

जदयू-भाजपा सरकार का निर्णय था जातीय सर्वेक्षण झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं तेजस्वी : जनक राम

पटना, 27 मई । बिहार के मंत्री जनक राम ने आज कहा कि पीएम को पत्र लिखने के साथ ही राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव को अपनी और अपने परिवार की अकूत काली व बेनामी सम्पत्तियों का खुलासा करना चाहिए। तेजस्वी को जेल जाने का इतना ही डर सता रहा है तो उन्हें बताना चाहिए कि किस तरीके से वह मात्र 28 साल की उम्र में ही 52 से अधिक एक हजार करोड़ से अधिक की सम्पतियों के मालिक बन गए?

श्री राम ने कहा है कि पटना के रूकुनपुरा में जिस जमीन पर तेजस्वी यादव ‘द बिगेस्ट मॉल ऑफ बिहार’ बनवा रहे थे, उस साढ़े तीन एकड़ जमीन को उन्होंने कैसे हासिल किया? तेजस्वी यादव अब इस लिए छटपटा रहे हैं कि बेईमानी और भ्रष्टाचार से संपत्ति अर्जित करने के कई मामले में कानून के शिकंजे में बुरी तरह से फंस चुके हैं। उनकी अनेक परिसंपत्तियों को ईडी और आईटी ने जब्त कर रखा है। तेजस्वी को इसका अहसास है कि ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने मात्र से वह जेल जाने से नहीं बच पाएंगे।

उन्होंने कहा कि जातीय सर्वेक्षण पर तेजस्वी यादव भ्रम फैला कर झूठा श्रेय लेने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं जबकि यह निर्णय जब लिया गया तब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू-भाजपा की सरकार थी। दो-दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के 14 मंत्रियों ने कैबिनेट में इस आशय का निर्णय लिया था। जातीय सर्वेक्षण कराने से लेकर आरक्षण का दायरा बढ़ाने तक भाजपा का लगातार समर्थन रहा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राम ने कहा कि तेजस्वी यह बात अच्छी तरह से समझ लें कि उनकी झूठ की खेती में वोट में फसल इस बार नहीं लहलहाने वाली है। लालू प्रसाद का आरक्षण केवल उनके परिवार तक ही सीमित रहा है। तेजस्वी यादव यह क्यों भूल जा रहे हैं 2001 में उनकी माता श्रीमती राबड़ी देवी की नेतृत्व वाली राजद-कांग्रेस की सरकार ने 23 वर्षों के बाद हुए पंचायत चुनाव में एकल पदों पर आरक्षण दिए बिना चुनाव करा कर पिछड़ों की हकमारी की थी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भय, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के जरिए राजद सत्ता हासिल करने के लिए बेचैन है। मगर अब प्रदेश और देश की जनता राजद तथा कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरा को अच्छी तरह से पहचान गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। दरअसल मोदी की गारंटी से तेजस्वी यादव डर गए हैं। उनका डरना स्वभाविक भी है।

Join us on:

Leave a Comment