रिपोर्ट-पियुष कुमार
अमित शाह ने भभुआ में कहा राम मंदिर के सेवकों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच है चुनाव की लड़ाई
वियो – कैमूर जिले के जगजीवन मैदान भभुआ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह मंच पर आते ही माइक पकड़कर तुरंत बोलना शुरू किया। जहां राहुल गांधी और लालू यादव पर जमकर हमला बोला। पांच चरण का चुनाव समाप्त हो गया है जिसमें पांच चरण का रिपोर्ट में मोदी जी 310 पर कर चुके हैं। छठे और सातवें चरण के मतदाताओं को 400 पार करना है। लालू जी केवल बोल रहे हैं सामाजिक न्याय लेकिन कर्पूरी ठाकुर को कभी भारत रत्न देने का सिफारिश नहीं किया। नरेंद्र मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर सम्मान करने का काम किया।
जो घमंडिया गठबंधन बनाया है लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऐसी पार्टी की शरण में गए हैं जो पिछड़ा विरोधी है। पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा और दलित समाज का विरोध करने का काम किया है। मंडल कमीशन को भी रोकने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया ।
राहुल बाबा और लालू जी कहते हैं हम मुसलमान को आरक्षण देंगे यह आरक्षण कहां से आएगा। किसका हिस्सा काट कर दोगे। लालू जी मैं बता रहा हूं कर्नाटक, बंगाल में मुस्लिम आरक्षण दिया वहां एससी, एसटी और ओबीसी पिछड़ा समाज का काट कर दिया। मैं स्पष्ट कह कर जाता हूं जब तक देश की पार्लियामेंट में एक भी सांसद रहेगा एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को हम नहीं हटने देंगे। दलित समाज के लिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बात करी। गरीब कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार का बजट 41000 करोड़ था नरेंद्र मोदी जी ने इस बजट को बढ़ाकर 1 लाख 65000 करोड़ करने का काम किया है। मोदी जी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे अगर घमंडिया गठबंधन जीतेगा तो उसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा, क्या ममता बनर्जी, स्टालिन, लालू जी और अंत में का नाम बोलता हूं हंसना मत राहुल बाबा बन सकते हैं क्या। कोई नहीं बन सकता तो क्यों मचल रहे हो। जब पत्रकारों ने पूछा आपका प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन है तो उन्होंने कहा बारी-बारी एक-एक साल हम लोग बना लेंगे। क्या यह सरकार बनेगी तो पाकिस्तान को जवाब दे सकती है आखिर कौन दे सकता है जवाब सिर्फ मोदी जी हैं। मैं पूरब, पश्चिम, उत्तर ,दक्षिण जहां गया वहां से मोदी की आवाज आई।
लालू जी 10 साल तक आपकी सरकार चली सोनिया गांधी की सरकार चली बिहार को कुछ नहीं मिला, 10 सालों में 2 लाख 80 हजार करोड रुपए ही दिए बिहार को । जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने 14 लाख 23 हजार करोड़ रूपया बिहार को देने का काम किया है।घर घर शौचालय, लोगों के घरों में 5 किलो अनाज देने का काम हमारी सरकार ने किया।
कांग्रेस कहता है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है पाक अधिकृत कश्मीर मत मांगीये। लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और भारत का ही रहेगा, हम उसको लेकर रहेंगे। राम जी का मंदिर 70 साल तक कांग्रेस और लालू प्रसाद ने राम जन्मभूमि के मंदिर को रोक के रखा। मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो पांच ही साल में भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी करके उद्घाटन भी कराया।
राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच का चुनाव चल रहा है। मोदी जी ने देश से आतंकवाद नक्सलवाद को समाप्त किया। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को संसार के तीसरे नंबर का अर्थ तंत्र बनाना है।
बाइट – अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री




