बिहार में 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत तय -तारकिशोर!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

सीवान- बिहार के 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। अबकी बार 400 पार के साथ तीसरी बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। आज सिवान जिले के मैरवा पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता एव बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मैरवा नगर के व्यवसाईयों के बीच एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने के लिए व्यवसाईयों के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा की बिहार के डिप्टी सीएम रहने पर कई बार प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। वह जो भी काम देते थे उसका हमेशा फीडबैक लिया करते थे लेट होने पर डाट भी लगते थे उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा राजद राष्ट्रीय घोषणा पत्र जारी कर रहा जैसे की सूरज को दीपक दिखाने के समान है। इस मौके पर भाजपा नेत्री संगीता यादव देवेंद्र गुप्ता मैरवा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता श्रीबल्लभ प्रसाद सौमिल उपाध्याय आनंद प्रताप शाही सुनील मद्धेशिया जेसी प्रसाद ओमप्रकाश जयसवाल सैकड़ों संख्या में व्यवसायि बंधु शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment