गुमशुदा युवक की परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दोस्त पर लगाया मर्डर का आरोप, रिकार्डिंग भी वायरल!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): इस वक्त फतुहा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहाँ परिजनों ने लड़के की हत्या का आरोप उसके ही सगे दोस्त पर लगाया है। मामला करीब 17 अप्रैल का है जहाँ दीदारगंज थाना क्षेत्र के 18 वर्षीय अंकित कुमार को कच्ची दरगाह के गुलमहियाबाग निवासी कैलाश राय के पुत्र सनोज कुमार एवं कृषण राय के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ बंटी द्वारा उसे बुलाकर ले गया था लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब अंकित नहीं लौटा तो उसकी माँ मालती और चाचा पिंकू द्वारा नीतीश उर्फ बंटी के घर पर पुछा गया तो उसने सनोज का नाम लिया और बोला कि अंकित उसी के साथ गया है। लेकिन जब परिजनों द्वारा उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया। अंत में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अंकित घर नहीं लौटा तो परिजनों ने एक गुमशुदगी का मामला दीदारगंज में दर्ज कराया। करीब एक महीने बीत जाने के बाद सनोज घर पर आया तो परिजनों ने उससे पुछा लेकिन वह कुछ नहीं बताया। अंत में दीदारगंज पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने आरोपी को थाने लाया और पुछताछ की गई। परिजनों द्वारा सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी (प्रथम) निखिल कुमार द्वारा दीदारगंज थाने पहुंचकर हिरासत में लिए सनोज से पुछताछ की गई। इस संबंध में फतुहा डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद हैं, पुछताछ अभी भी जारी है। पुरी जाँच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। वही एक वायरल रिकार्डिंग के अनुसार परिजनों ने अंकित के हत्या की आशंका व्यक्त की है और लाश को गंगा नदी में ही डूबाकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस द्वारा पुरे मामले की तफ्तीश जारी है। तफ्तीश के बाद ही पुरा प्रकरण स्पष्ट हो पाएगा।

Join us on:

Leave a Comment