रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के डामू पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चानन गांव मे देर रात एक देसी पिस्टल के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात के ड़ेढ़ बजे उक्त युवक पिस्टल के साथ घूम रहा था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि बुधवार की देर रात थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कंचन कुमार गश्ती मे निकले हुए थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बासोपट्टी थाना क्षेत्र के चानन गांव के हनुमान मंदिर के समीप अनलोडेड पिस्टल लेकर घूम रहा है। इस दौरान पुलिस की गाड़ी जब गांव में पहुंची तो पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के जवानों ने भाग रहे युवक को खदेड़ कर दबोच लिया।
युवक की तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक अनलोडेड देसी पिस्टल व एक मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक का पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र चानन गांव का मेही मुखिया का 20 वर्षीय पुत्र विद्या मुखिया के रूप में की गई है। मौकों पर बासोपट्टी थाना के एस आई असरफ अली, कंचन कुमार, पि एस आई प्रिया कुमारी मौजूद थें।




