अनिल शर्मा

नवादा। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव कदम उठाया जा रहा है। जिलाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर से डीडीसी वैभव चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर नुक्कड़ नाटक टीम को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बताया कि सभी जिलेवासियों को टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन प्रयत्नशील है। इसमें आम भागीदारी भी जरूरी है। जनप्रतिनिधियों का भी इसमें अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।।प्रतिदिन इसके लिए विशेष कार्यबल का गठन किया गया है। जिलाधिकारी नवादा के आदेश के आलोक में जिले में चयनित स्थलों पर सभी विभागों का समन्वय एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की स्थाई बचाव के लिए टीकाकरण आज की प्राथमिकता है। आप अपने परिवार के साथ आएं और आज ही टीकाकरण अवश्य कराएं और जिले को तीसरी लहर की संभावना से मुक्त करें। नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा नगर परिषद नवादा के पौरा, मिर्जापुर और भदौनी टोले में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। मौके पर डीपीआरओ सतेंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




