जमीन खरीद में दिए गए अग्रिम राशि की मांग पर युवक को मारी गोली!

SHARE:

अनिल शर्मा

पुलिस ने आरोपी के यहां से कारतूस एवं हथियार किया बरामद!

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के टकुआटांड़ के बिजली ऑफिस के पीछे ड्योढ़ी कहे जाने मोहल्ले में जमीन की खरीद की अग्रिम राशि की मांग करने पर हुए विवाद में गोली चलाने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस तफ्तीश में एक दो नाली बंदूक व देशी कट्टा कार्रवाईन के साथ पांच कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि रजौली ड्योढ़ी निवासी ओमदर्शी सिंह उर्फ मनु सिंह से पांच एकड़ 84 डीसमिल जमीन खरीदने के लिए शंभू सिंह व प्रभात कुमार ने 30 लाख रुपये अग्रिम राशि देकर अग्रीमेंट करवाया था।हालांकि राशि देने के बाद अस्वस्थ चल रहे एग्रीमेंटकर्ता ओमदर्शी सिंह उर्फ मनु सिंह का निधन जून माह में हो गया। जिसके बाद उक्त जमीन का देखभाल ओमदर्शी सिंह के भाई चितु सिंह करने लगे। एग्रीमेंट के अनुसार जमीन रजिस्ट्रेशन करने या फिर अग्रीम राशि लौटने की बात को लेकर ड्योढ़ी स्थित चितु सिंह के घर पर लोग मिलने गए।लेकिन चितु सिंह इन बातों को इंकार करते हुए विवाद करने लगा।विवाद गहरा होता गया और गुस्से में चितु सिंह ने गोली चला दी।जिसमें बभनटोली निवासी स्व.सूजीत सिंह उर्फ सुजू सिंह के पुत्र राजीव कुमार घायल हो गए।जिसे परिजनो एवं शुभचिंतकों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।हालांकि गोली गले के उपर कानों के समीप जख्मी करता हुआ निकल गया।जिससे युवक की जान बच गई अन्यथा किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।सूचना के बाद पहूंचे थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मीयों ने चितु सिंह की घर की तलाशी ली तो दो नाली बंदूक व थर्रनट देशी कार्रवाईन के साथ पांच कारतूस की बरामदगी हुआ। तत्पश्चात थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने स्वर्गीय ओम दर्शी सिंह उर्फ मनोज सिंह के पत्नी व पुत्र के साथ उनकी बहन को तत्काल हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ हेतु थाना लाया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल राजीव कुमार के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।पुलिस जांच में जुट गई है।साथ ही गोली चलाने वाले फरार हुए चितु सिंह की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment