थैलीसीमिया दिवस पर ह्यूमैनिटी टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

थैलीसीमिया दिवस पर ह्यूमैनिटी टीम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित,31 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

8 मई थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन शहर की जानी मानी महिला डॉक्टर्स डॉ वर्षा,डॉ प्रिया आलोक,डॉ पूजा,डॉ ऋचा,डॉ किसलय कनिका
एवं डॉ स्नेहा ने संयुक्त रूप से रिबन काट के किया।मौके पर श्री आर एन महतो,आई एम ए अध्यक्ष डॉ प्रेम शंकर,डॉ एस के पंसारी,डॉ पवन,डॉ ऋतुराज,डॉ नरेन्द्र कुमार,डॉ ऋषि आदि मौजूद थे।इस रक्तदान शिविर में दो महिला डॉक्टर्स डॉ ऋचा एवं डॉ किसलय कनिका,आर पी एफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम सहित 28 और रक्तवीरों ने रक्तदान किया।शिविर में लोजपा से लोकसभा प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा जी ने सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर रक्तवीरों की हौसला अफजाई की तथा ह्यूमैनिटी के बैनर तले रक्तदान करने की इक्छा जताई।अध्यक्ष डॉ जैनेन्द्र नाहर,संस्थापक मनीत सिंह मन्नू,सचिव नवीन गोयनका,सहसचिव साकेत जालान,उपाध्यक्ष प्रणव प्रभात,उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू,कोषाध्यक्ष मृगांक शर्मा,अंकेक्षक रोशन तुलस्यान,अमित बजाज,राहुल सुल्तानिया,विनीत फोगला,विकाश कुमार,रोहित चमड़िया सहित और भी सहयोगी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Join us on:

Leave a Comment