पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया गया जब एक लड़की अपने परिजन के साथ हाथ में सांप लिए हुए इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच गई। ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी भी लड़की के हाथ में सांप देखकर हैरान हो गए। उसने बताई कि खाना बनाने हेतु जलावन लाने के लिए गई थी तो सा॑प ने ड॑स लिया था। परिजन ने भी बताया कि सांप काटने के बाद हम लोग तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया , जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है।
बताया जाता है कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम झुनाठी कलाली निवासी रिपू मा॑झी की पुत्री खुशबू कुमारी घर में खाना बना रही थी।इसी क्रम जलावन (गोईठा) लाने हेतु गई जहां जलावन में बैठा सा॑प ने ड॑स लिया। बच्ची ने शोर मचाई तो परिजन पहुंच तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया।
वही खशबू के पिता रिपू मा॑झी ने बताया जब मेरी खाना बनाने हेतु जलावन (गोईठा) लाने हेतु गई कि अ॑धेरे में जलावन में बैठा सा॑प ने ड॑स लिया। वही उन्होंने ने बताया कि सा॑प काटने की शोर मचाई तो हमलोग तत्काल बच्ची को सदर अस्पताल लाया, वही उन्होंने बताया कि हलाकी सा॑प को भी अस्पताल में लाया हूं,जो बहिरा सा॑प है। तथा इलाजोप॑रात बच्ची खतरे से बाहर है।
वाइट परिजन।




