औरंगाबाद की खुशी का भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में चयन!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरेन्द्र कुमार पांडेय!

भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में चयन होने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए औरंगाबाद शहर से सटे गंगटी गांव की बिटिया खुशी का चयन भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में हुआ है। टीम में चयन होते ही खेल प्रेमियों के साथ-साथ परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खुशी को घर आते ही जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। खुशी गांव के ही स्व. संतोष सिंह की बेटी है। इनके माता घर पर ही रहती हैं। ख़ुशी की माँ ने बताया कि खुशी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में बेहद रूची रखती थी। खुशी शुरूआत में कबडी समेत अन्य खेलों में भी प्रतिनिधित्व कर चुकी है, लेकिन जब इंटर में पढ़ाई कर रही थी तो उन्होंने कॉलेज से ही चयन होकर अपने कॉलेज में वॉलीबॉल टीम में शामिल हुई। इसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला। विश्वविद्यालय स्तर पर भी इनका शानदार प्रदर्शन रहा। काउंटर (आक्रमण क्षेत्र से) से खुशी की शानदारी पारी देख दर्शक गदगद हुआ करते थे। खुशी ने बताया कि वे अपने परिजनों के सपोट से इस मुकाम तक पहुंची है। खेल प्रेमियों व अपने कोच द्वारा मिली उत्साह से खुद गौरवानवित हुआ करती थी। खेल के दौरान इन्हें किसी तरह की कोई सुविधाओं की परेशानी नहीं, हुई जिसके कारण ये आगे बढ़ती गई।,,

कई खिलाड़ी इन्हें करना चाहती थी पीछे, अपने हिम्मत के दम पर पायी मंजील, भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में शामिल होने के बाद खुशी ने बताया कि वे प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर व जिला स्तर से जब राज्य स्तर तक पहुंची तो इनके कई खिलाड़ियों ने इन्हे आगे जाने से रोकना चाहते थे, लेकिन ये अपने हिम्मत के बदौलते आगे बढ़ती रही। खुशी ने बताया कि महिला टीम में ज्यादा परेशानी होती थी। लोग डराते थे कि आप एक लड़की हो, आगे जाना सुरक्षित नहीं है। लेकिन हम अपने परिजनों के स्पोर्ट से आगे बढ़ते गये। जो भी परेशानियां होती थी उसे टालते गई। हमे इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सपना थ। आज इंडिया लेवल तक पहुंच चुकी हूं। अब हम इंडिया टीम की ओर से कई देशों के खिलाड़ियों के साथ सामना करने के लिए तैयार हूं।..

बाइट -1. खुशी कुमारी, भारतीय महिला वॉलीबॉल चयन

बाइट -2. रेनू सिंह , खुशी की मां

Join us on:

Leave a Comment