रिपोर्ट – अमित कुमार!
:–आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने गुरु प्रकाश ने कहा कि देश में एक भयानक षड्यंत्र चल रहा है एक खतरनाक कंस्पायरेसी चल रही है और एक कंस्पायरेसी क्या है ? यह षड्यंत्र क्या है ? वंचित शोषित और पीड़ित दलित आदिवासी पिछड़े इनकी हाकमरी करने का प्रयास हो रहा है। लगातार यह कोशिश की जा रही है । इन शक्तियों के द्वारा जो आरक्षण और संविधान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं आरक्षण और संविधान को राजनीतिक हथकंडा बनाकर उपयोग कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री ने आगाह किया था उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का बयान कोट किया था और कहा था मनमोहन सिंह ने आधिकारिक रूप से विधिवत रूप से सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक देश के मुसलमान का है । यह कहां से जायज है । हम पूछना चाहते हैं बिहार में महागठबंधन के ताकत से राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया लाइंस के लोगों से अगर आपने कहा होता कि देश के संसाधनों पर पहला हक वंचितों का है शोषितों का है पीड़ितों का है गरीबों का है तो हमने स्वागत किया होता । लेकिन एक भयानक षड्यंत्र चल रहा है । संवैधानिक रूप से जो आरक्षण हम लोगों को प्राप्त है यह मुस्लिम समाज को देने का प्रयास जारी है ।उदाहरण है यूनाइटेड आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने ऐसा किया है । अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को कट करके मुस्लिम समाज को दिया गया । अभी-अभी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने यही किया सभी मुसलमान समाज की जातियों को ओबीसी में शामिल करके ओबीसी भाई और बहनों का आरक्षण समाप्त करने का प्रयास किया गया । लेकिन इंडिया लाइंस के लोगों को सतर्क और सावधान हो जाना चाहिए कल ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी जी जीवित हैं । उन्होंने कहा कि जब तक वह पृथ्वी पर हैं वह अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को मुस्लिम समाज में जाने नहीं देंगे मजबूती से हम खड़े हैं । उन्होंने कहा कि जब 2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी का पहला भाषण हो रहा था सदन के पटल पर उन्होंने तभी कहा था कि देश में जो सरकार बनी है इस सरकार के केंद्र में कौन होगा तो गरीब शोषित पीड़ित और वंचित रहेंगे । यह लगातार भ्रम फैलाई जा रहा है । कुछ दिनों पहले देश के गृह मंत्री जी का वीडियो कट करके प्रेषित किया जाता है । आखिरकार कारण क्या है उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं इंडिया लाइंस के लोगों से आप शांत क्यों है । मैं खुली चुनौती देता हूं आप लोगों के माध्यम से बिहार के और अखिल भारतीय स्तर पर इंडिया लाइंस के जितने भी सामाजिक न्याय की ज्ञाता है, संविधान के विशेषज्ञ हैं मैं खुली चुनौती देता हूं कि आईये बहस करें आप संविधान के बदलने की बात करते हो आपके पास क्या नैतिक अधिकार है । इस देश में आपातकाल लगाने वाले आप इस देश में संविधान के मूल स्वरूप संविधान की आत्मा को परिवर्तित करने वाले आप 42 वां संशोधन किसने लागू किया था ? 42nd कांस्टीट्यूशनल अमेंडमेंट लॉ करके अपने संविधान के मूल आत्मा को बदलने का प्रयास किया तो संविधान की मूल धारा को बदले आप संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर को अपमानित करें आप । बाबू जगजीवन राम को अपमानित करें आप । सीताराम केसरी ओबीसी समाज के आने वाले आपके अध्यक्ष को अपमानित करें आप ।
बाईट:—गुरु प्रकाश, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा




