NDA समर्थित लोजपा R उम्मीदवार वीणा देवी ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

6 चरण में होने वाले वैशाली लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन NDA समर्थित लोजपाR के उम्मीदवार वीणा देवी ने अपनी उम्मीदवारी का नामांकन पत्र दाखिल किया .. नामांकन से पहले एक विशाल आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया जिसमें NDA के सभी घटक दल के बड़े नेताओं ने इस आशीर्वाद सभा में हिस्सा लेकर खुद भी वीणा देवी बड़े वोटों के मार्जिन से जीत दिलाने और जनता से दिलवाने की अपील मंच से करते नजर आए … बड़े नेताओं का जिक्र करें तो पूर्व मंत्री व BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन , लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग़ पासवान, BJP के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बृषन पटेल , बिहार सरकार के मंत्री व कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता , साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह ” राजू” पारू विधायक अशोक JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई नेताओं का नामांकन से पहले NDA समर्थित लोजपा रामविलास के उम्मीदवार वीणा देवी को आशीर्वाद दिया और जनता से NDA के पक्ष में वोट कर भारी मतो से जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए आह्वान किया… पूर्व मंत्री व BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हेलीकॉप्टर छाप का बटन दबाए और BJP का मजबूत सरकार बनाए … इस आशीर्वाद सभा में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू राज के फ्लैश बैक के कहानी को बोल कर खूब तालियां बटोरी और विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेताओं को चुनचुनकर हमला बोला और NDA के समर्थन वोट मांगे जनता से.. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने भाषण के दौरान राजद सहित इंडी गठबंधन के नेताओ पर निशाना साधा… इस मंच लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने जमकर निशाना साधा और राजद कॉंग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं पर हमला बोला और मोदी के नेतृत्व में देश के गौरवशाली बढ़ती हुई ताकत को बताया जो पूरे विश्व स्तर पर कैसे मान सम्मान बढ़ा है इसका जिक्र कर मोदी सरकार के दस साल के उपलब्धियों को बताया और हेलीकॉप्टर छाप का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील किया …

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें