मामूली विवाद में हिंसक झड़प,एक महिला समेत 5 गंभीर रूप से जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय जिले के तेतराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सतसंडा गांव में आपसी विवाद को लेकर जमकर का मारपीट हुई जिसमें एक महिला सहित पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना तेतराहट थाने को दी गई जिसके बाद तेतराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंचे कर मामले की जांच में जुटी। तेतराहट थाना पुलिस के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा कर्मियों के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया।तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सतसंडा निवासी पप्पू बिन्द के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार छोटू बिन्द के 20 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार मेघनाथ बिन्द के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार गुलाबी बिन्द की पत्नी बबली देवी, पुत्र नीतीश कुमार एवं मुंगेर निवासी मुकेश बिन्द के 24 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष राजाराम ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी कि सात सांड्रा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां से सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी घायलों का इलाज किया जा, रहा है। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन दिए जाने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें