रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मोदी सरकार या 420, 400 से ज्यादा 420 होता है, जनता को मोदी जी आप मूर्ख मत बनाइए– समीर महासेठ
ऐंकर– मधुबनी लोकसभा से गठबंधन के उम्मीदवार अली अशरफ फातमी 30 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे। उनके समर्थन में महागठबंधन द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा की हमारे नेता तेजस्वी जी का साफ कहना है की आप 17 महीना बनाम 17 साल को देखिए। प्रधानमंत्री जी कहते हैं की 400 पार, तो हम उसपर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन 400 से ज्यादा 420 होता है। जनता को मोदी जी आप मूर्ख मत बनाइए, मोदी सरकार 420। जनता 40 में से 40 सीट मोदी जी को देगी या महागठबंधन को देगी ये जनता पर है।
मधुबनी लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन मे प्रेसप्रेस को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा की हमारे नेता तेजस्वी जी का साफ कहना है की आप 17 महीना बनाम 17 साल को देखिए। हम जो कहते हैं वो करते हैं। पिछले 10 साल में मोदी जी ने क्या किया वो देखिए और हमने 17 महीने में क्या किया वो देखिए। झंझारपुर और मधुबनी लोकसभा में गोद लिए गए किसी भी गांव को आप दिखाईये की वहां क्या काम हुआ है? ये आपका टेस्ट है। जो दूसरे को 1 उंगली दिखाता है उसकी ओर खुद 4 उंगली रहता है। आपने हमको विधानसभा में तोड़ने का काम किया। इसका परिणाम है की आज झंझारपुर से वीआईपी के सुमन महासेठ और मधुबनी से अली अशरफ फातमी उम्मीदवार हैं। हमने अपने उद्योग मंत्री के कार्यकाल में बिहार में जितना इन्वेस्टमेंट लाया उतना किसी ने नहीं लाया।
बिहार के 39 सांसद होते हुए भी आपको क्या मिला? बिहार और झारखंड मिलाकर 54 एमपी हुआ करते हैं। लेकिन गुजरात के 26 एमपी को जितना मिला उसकी तुलना में दोनो राज्य मिलाकर मोदी जी ने कितना दिया? प्रधानमंत्री जी कहते हैं की 400 पार, तो हम उसपर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन 400 से ज्यादा 420 होता है। जनता को मोदी जी आप मूर्ख मत बनाइए, मोदी जी जनता के चार सौ बीसी नही करिए। जनता सब जानती है की 40 में से 40 सीट मोदी जी को देगी या महागठबंधन को देगी ये जनता पर है। उन्होंने कहा की हमारे महागठबंधन के उम्मीदवार अली अशरफ फातमी 30 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे। आप सभी लोग और आम जनता नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में आकर मोदी सरकार को पहला झलक दिखा दें की यहां की जनता क्या चाहती है। संयुक्त प्रेस कान्फ्रेस में पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, भाकपा माले के ध्रुव नारायण कर्ण, भाकपा के मिथिलेश झा, वीआईपी सहित गठबंधन के अन्य दलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेता उपस्थित थे। इंडिया गठबंधन के उपस्थित नेताओं ने जहां अपने एकता का परिचय मीडिया के सामने दिया, वही अपने प्रत्याशी की जित का दावा सभी नेताओं ने किया।
बाइट– समीर महासेठ, पूर्व उद्योग मंत्री, बिहार सरकार




