रिपोर्ट- अमित कुमार
तेजस्वी यादव के बयानों पर विजय कुमार सिन्हा का पलटवार”कहा तेजस्वी यादव सिर्फ दूसरों का स्क्रिप्ट पढ़ते हैं उनके पास कोई मुद्दा नहीं”
विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा कि सिर्फ लालू जी वाले भाषा का प्रयोग तेजस्वी यादव कर रहे हैं इतने दिन के शासनकाल में युवाओं को कोई काम, कोई रोजगार की बात नहीं की, माता-पिता के 15 साल के शासनकाल में उद्योग धंधे बिहार में क्यों बंद हो गए? तेजस्वी यादव पहले यह बताएं, उनके शासन काल में जो नरसंहार हुआ हत्या लूट बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी”ऐसा क्यों हुआ? इसकी जांच अब तक नहीं क्यों हो पा रही है यह तो बताएं , तेजस्वी यादव जी आप बताएं कि नीतीश कुमार के साथ भी इन्होंने उपमुख्यमंत्री के पद पर काम किया और उसके पहले भी, लेकिन तेजस्वी यादव को जनता क्यों वोट दे? पहले यह बताएं”गोपालगंज में शराब माफिया को उम्मीदवार बनाएंगे तो कहीं बड़े-बड़े अपराधियों को उम्मीदवार आएंगे,
बाइट -अरुण कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री बिहार




