युवक ने गिरा हुआ मोबाइल ढूंढ़कर धारक को वापस लौटाया!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

सड़क पर गिरा हुआ मोबाइल लौटाकर मनीष ने पेश की ईमानदारी का परिचय

बड़हिया।

आज के दौर में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है वहीं बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के एक युवक ने महंगा स्मार्ट मोबाइल फोन लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। वाक्या शनिवार शाम का है जब बड़हिया नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 9  निवासी मनीष कुमार हर रोज की तरह  मोटरसाइकिल से अपने कामपर से घर वापस आ रहे थे।तभी एनएच 80 जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय के समीप  एक स्मार्ट मोबाइल फोन सड़क पर गिरा हुआ दिखाई दिया मनीष ने अपना मोटरसाइकिल रोक कर मोबाइल फोन को उठाकर देखा तो महंगा स्मार्ट फोन था। कुछ समय के बाद फोन पर रिंग बजाना शुरू हो गई मनीष ने जैसे ही फोन उठाया वैसे ही फोन पर बात करने वाले ने बताया कि यह मोबाइल मेरा है और वे बड़हिया बाजार से वापस घर जाने के क्रम कहि गिर गया है।मोबाइल मालिक ने नगर सीमांत के ज्ञान भारत उच्च विद्यालय के समीप अपना घर बताया और नाम गोपाल शर्मा बताया। मनीष ने गोपाल शर्मा को बताया कि मोबाइल मेरे पास है। इसे आप ले जा सकते हैं।मनीष ने गोपाल शर्मा को अपना घर बुलाकर उसका खोया हुआ फोन वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। तो वही मोबाइल के मालिक ने मनीष कुमार का तहे दिल से  आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की और उन्होंने कहा कि अगर यही फोन किसी और को मिला होता तो शायद यह फोन मेरे पास ना होता। ईमानदारी ही सब कुछ है, यह प्रत्यक्ष प्रमाण, है, सभी से निवेदन है कि इनसे सीख लेते हुए कोई भी कोई वस्तु प्राप्त होने पर या तो थाने में जमा कर दें या उसके वापस कर दें, क्योंकि मोबाइल में बहुत डाटा होता है, बरसों की मेहनत बहुत उपयोगी होती है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें