समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सन्नी हजारी के जीत का दावा!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

समस्तीपुर शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता काज़ी शकील एकता ने समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा छेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सन्नी हजारी की जीत का दावा करते हुए कहा की देश की जनता इस बार किसी भी झांसे में आने वाली नही हैं।उन्होंने समस्तीपुर लोक सभा छेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर लौटने पर पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा है की चिराग पासवान ने छ:लोक सभा सीटों में चार सीटों को मोटी रकम लेकर बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिया। जबकि इसके विपरित कांग्रेस ने स्वच्छ छवि के जमीन जुड़े युवा लीडर सन्नी हजारी को टिकट दिया है यही सन्नी के जीत का कारण बनेगा।उन्होंने कहा है की सन्नी हजारी को हराने के लिए पूरा कैबिनेट लगा हुआ है लेकिन सन्नी अकेले ही मैदान में डटे हुए हैं क्योंकि यहां की जनता सन्नी के साथ है।उन्होंने आगे कहा की समस्तीपुर लोक सभा छेत्र का भ्रमण करने के पश्चात यह देखने को मिला यहां सिर्फ एक ही मुद्दा और एक ही नारा है की सन्नी लोकल प्रत्याशी हैं।इन्हे लोकल होने के कारण जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

बाइट:सामाजिक कार्यकर्ता, काजी नसीम एकता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें