रिपोर्ट- अमित कुमार!
दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त हो गया है और अब तीसरे चरण की तैयारी में सभी पॉलिटिकल पार्टियों लगी हुई है इसी क्रम में आज तेजस्वी यादव ने जब चुनाव प्रचार के लिए अपने आवास से निकल रहे थे तो पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद भाजपा भारी डिप्रेशन में है
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के हर लोग यही कह रहे हैं कि मोदी जी हैं तो लोगों को रोजगार मिलना मुश्किल है महंगाई कम होना मुश्किल है मुद्दों की बात होना मुश्किल है ।
मोदी जी कल दो बार बिहार में सभा लिए लेकिन मुद्दे की बात एक बार भी नहीं किया




