राजद विधायक मुकेश रौशन का बयान, कहा कोरोना वैक्सीन लेने वाले हर्ट अटैक से मर रहे!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली महुआ के राजद विधायक डॉक्टर मुकेश कुमार रौशन ने कोरोना वैक्सिन को लेकर चौकाने वाला ब्यान दे दिया है। उन्होने दावा करते हुए बताया कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले युवाओं में अधिकांश हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। और हार्ड अटैक से मौत हो रही है। विधायक ने बताया कि कोरोना काल में बहुत से वैसे लोग जो अपने परिवार को खो दिया है। वही एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा है। यह लोग कोरोना वैक्सीन वाले कंपनी से इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत चंदा लेने का काम किया है।

विधायक डॉ मुकेश रोशन ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया है। इन लोगों ने उसका कंपोजिशन बताने का काम नही किया है। उन्होंने बताया कि मैं भी एक डाक्टर हुं मुझे पता है कोई भी दावा कंपोजिशन होता है लेकीन आज तक इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन का कंपोजीशन बताने का काम नहीं किया और आज हार्ड अटैक का केस बढ़ गया कोरोना काल में इनलोगों ने डंडी मारने का काम किया है। और सवा सौ करोड़ देशवासियों को इंजेक्शन लगवाने का काम किया लेकीन आज लोग मर रहे हैं।

राजद विधायक ने बताया कि पहले वैसा कभी नहीं हुआ था जैसा अभी कोरोना वैक्सीन लेने के बाद लोगों में हार्ट अटैक बढ़ गया है। इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन बनाकर कोरोना वैक्सीन के नाम पर देश के लोगों को ठगने का काम किया है।

दरअसल यह बातें राजद विधायक के मुकेश रौशन ने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें