रिपोर्ट-विक्रम कुमार
आज दिनांक 26 अप्रैल 2024 को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के रक्त वीरों ने जरूरतमंदों के लिए एक बेहतरीन जज्बा प्रस्तुत किया है. खगड़िया सदर अस्पताल तथा शहर के अन्य अस्पतालों में इलाजरत 7 विभिन्न मरीजों को ह्यूमैनिटी के रक्त वीरों द्वारा ओ नेगेटिव बी नेगेटिव सहित अन्य ग्रुपों का रक्त सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से दिया गया. इन रक्त वीरों में ह्यूमैनिटी के वरिष्ठ सदस्य माननीय श्री अमित बजाज जी, ह्यूमैनिटी के उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी, श्री मनोज पासवान जी श्री नीरज कुमार जी श्री कुणाल कुमार जी तथा अन्य दो लोगों ने मिलकर आज के दिन एक नई मिसाल कायम करी है ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट इन सभी रक्त वीरों का हृदय से आभार व्यक्त करती है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है. इस अवसर पर ह्यूमैनिटी के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकारिणी गण उपस्थित रहे और सभी ने इन सभी रक्त वीरों का हौसला बढ़ाया उपस्थित लोगों में माननीय डॉक्टर जैनेंद्र नाहर जी, श्री मनित सिंह मनु जी, श्री नवीन गोयनका जी, श्री साकेत जलन जी, श्री प्रणव प्रभात जी, श्री विकास कुमार, श्री रोशन तुलस्यान जी, श्री रोहित चमडिया जी, श्री विनीत फोगला जी,, श्री रोहन सुल्तानिया जी उपस्थित रहे.
ह्यूमैनिटी के रक्तवीर खगड़िया वासियों से अपील कर रहे हैं कि 7 मई (मतदान तिथि) को मतदान करें और 8 मई (थैलीसीमिया दिवस) पर रक्तदान करें। आपका मतदान देश की शान,आपका रक्तदान किसी को जीवनदान।




